Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी', बंगाल युवा कांग्रेस अब इसी से चलाएगी काम

योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी', बंगाल युवा कांग्रेस अब इसी से चलाएगी काम

18 May 2025

योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी', बंगाल युवा कांग्रेस अब इसी से चलाएगी काम

पश्चिम बंगाल में युवा कांग्रेस को फिलहाल बिना अध्यक्ष के ही काम चलाना होगा। राज्य में उपयुक्त अध्यक्ष नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने फिलहाल चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी' का गठन किया है। इस कमेटी में साहिना जावेद, सौरभ प्रसाद, कासिफ रेज़ा और अर्घ्य गण को शामिल किया गया है। यही चारों नेता फिलहाल पूरे राज्य में संगठनात्मक कामकाज का समन्वय करेंगे।

 

दरअसल, लंबे समय से बंगाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अज़हर मलिक हाल ही में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके पार्टी छोड़ने के बाद प्रदेश नेतृत्व के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई — नए अध्यक्ष की तलाश। संगठन के भीतर यह मांग उठी थी कि ऐसे किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए जो निःस्वार्थ भाव से संगठन को फिर से खड़ा कर सके। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व किसी जल्दबाज़ी में नहीं है।

 

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ नेताओं का इंटरव्यू भी लिया गया, लेकिन किसी को भी पूरी तरह उपयुक्त नहीं माना गया। ऐसे में संगठन की स्थिरता बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से चार नेताओं की एक कमेटी बनाकर काम आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

 

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक नियमों के अनुसार, जब भी अध्यक्ष पद अचानक खाली होता है, तो पिछली संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले एक या अधिक नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उसी नियम का पालन करते हुए बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और उनकी टीम अब राजनीतिक रूप उसे अस्तित्व खो रही पार्टी को बचाने की जुगत में लगे हैं।

 

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को अज़हर मलिक मंत्री अरूप विश्वास की उपस्थिति में तृणमूल भवन में जाकर आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पार्टी जॉइन करते समय उन्होंने कहा था, "राहुल गांधी नहीं, सिर्फ ममता बनर्जी ही भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटा सक

ती हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय
योग्य अध्यक्ष नहीं मिलने पर गठित हुई चार सदस्यीय 'लीडरशिप कमेटी', बंगाल युवा कांग्रेस अब इसी से चलाएगी काम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News